Monday 16 April 2018

Snapdeal se free me kaise paise kamaye

Snapdeal se free me kaise paise kamaye?
Snapdeal se free me kaise paise kamaye?



जैसा की आप सभी जानते है दोस्तों snapdeal एक E-Commerce वेबसाइट है जहाँ से हम अपनी मनपसंद चीजो को ऑनलाइन आर्डर सकते है और आज की डेट में यह वेबसाइट बहुत ही ज्यादा पोपुलर है |

मै आपको बताना चाहता हु दोस्तों की आप Snapdeal वेबसाइट के माध्यम से पैसा कमा सकते है तो अगर आप जानना छह रहे है की ऐसा कैसे संभव है तो  आप हमारी इस पोस्ट को ध्यान से पूरी पढ़ें |

दोस्तों क्या आपके पास अपना कोई ब्लॉग है जिसपे अच्छा खासा traffic आ रहा है यदि आपका उत्तर हाँ है तो आप निश्चिंत हो जाइए आपको पैसा कमाने से कोई नहीं रोक सकता | यदि आपके पास ब्लॉग नहीं है तो घबराइये मत आप कोई मनपसंद डोमेन लेकर एक  बहुत ही बढ़िया ब्लॉग start करें और फिर Snapdeal Affilate प्रोग्राम के माध्यम से पैसे कमाना स्टार्ट करें |

बहुत सारी बड़ी बड़ी कंपनिया जो ऑनलाइन प्रोडक्ट को सेल कर रही है वो affiliate प्रोग्राम की सर्विस दे रही हैं और बड़े बड़े ब्लागर इस सर्विस का फायदा उठा कर लाखो रूपये कमा रहे हैं |

Snapdeal से आप एफ़िलिएट प्रोग्राम के माध्यम से लाखो रूपये कमाँ  सकते हैं इसके लिए  Snapdeal आपको affiliate ID से किसी भी प्रोडक्ट का एक यूनिक URL बना के देती है जिसको आप अपने ब्लॉग में पोस्ट कर सकते है अब अगर कोई  blog visitor आपके दिए हुए लिंक को क्लीक करके आर्डर कम्पलीट करता है तो इसके बदले में आपको कुछ कमीशन मिलता है |   

Affiliate Program/Marketing  क्या है 

दोस्तों आगे बढ़ने से पहले हम जानते है की Affiliate Program/Marketing क्या है क्योकि इसको आप थोडा और अच्छे से समझ लीजिये  तो मै आपको बता दूँ कि किसी भी कंपनी के product को अपने ब्लॉग /वेबसाइट /सोशल मीडिया के माध्यम से promote/ recommend करके बिक्री करवाना एफिलिएट मार्केटिंग कहलाता है। और आपके इस रिकमेन्डेशन के बदले जब संबंधित कंपनी का कोई प्रोडक्ट बिकता है ,तो कंपनी आपको इस बिक्री का कॉमिशन देती है । तो अब तो आप समझ गये होंगे दोस्तों की Affiliate Program/Marketing क्या है और यह कैसे काम करता है |

Snapdeal पर Affiliate Account कैसे बनाते हैं :-

1:- इसके लिए आपको अपने browser में Https://Affiliate.Snapdeal.Com टाइप करना होगा | और फिर आपको Join Now पर क्लिक करना होगा |

2:- अब जब आप JOIN NOW पर क्लिक करेंगे तो आपसे आपके ईमेल एड्रेस के बारे में पूछा जाएगा | यहाँ पे आप अपना ईमेल और कोई हार्ड पासवर्ड इंटर करे और कन्फर्म कर दें और फिर रजिस्टर कर दें| अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा इस फॉर्म में आपसे कुछ डिटेल मांगी जायेगी जिसको आप ध्यान से पढ़कर भर दें | यह फॉर्म पेमेंट से सम्बंधित होता है |

यह फॉर्म तीन पार्ट में होता है :-

1:- पहले पार्ट में आपको एफिलिएट एकाउंट की इनफार्मेशन को भरेंगे |

2:- फॉर्म के दुसरे पार्ट में आप पेमेंट इनफार्मेशन को भरेंगे |

3:- फॉर्म के तीसरे पार्ट में आप अपनी वेबसाइट से सम्बंधित इनफार्मेशन को भरेंगें| (यहाँ पे आपको अपने उसी ब्लॉग या वेबसाइट का Address देना है जहाँ पर आप एफिलिएट सर्विस को  चलाना चाह रहे है )
जानकारी को भरने के बाद Save Changes पर क्लीक करना है | 

Snapdeal se free me kaise paise kamaye?


अब आपको जो अगला काम करना है वो है एफिलिएट लिंक लगाना,  दोस्तों आइये हम आपको बताते है की एफिलिएट लिंक कैसे लगाते हैं :-

एफिलिएट लिंक कैसे लगायें ?

जब आप अपना अकाउंट Login करेंगे तो एफिलिएट लिंक जनरेट करने के लिए आपके सामने दो आप्शन आएगा ऊपर वाले आप्शन से किसी भी प्रोडक्ट को सर्च करके उसका लिंक जनरेट कर सकते है और फिर उस लिंक को अपने वेबसाइट या ब्लॉग पे दे सकते हैं | अब जो भी इस लिंक से Snapdeal पर जाकर कोई सामान खरीदेगा तो उसमे से आपको कमीशन मिलेगा ||

नोट :- दोस्तों ये सभी काम तभी सफल होगा जब आपका ब्लॉग या वेबसाइट जो भी आपके पास है उसपर visitor ज्यादा से ज्यादा होंगे क्योकि जब तक visitor नहीं आयेंगे तब तक एफिलिएट सर्विस का कोई मतलब नहीं है | इसलिए सबसे पहले आप अपने ब्लॉग की रैंकिंग को हाई कीजिये फिर देखिये आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता |



आपको हमारा ब्लॉग पढ़कर कैसा लगा आप कमेंट में जरुर बताएं 

धन्यबाद

No comments: