Saturday 3 February 2018

Free me Website kaise banaye

Free me Website kaise banaye

Free me Website kaise banaye ?
Free me Website kaise banaye ?
दोस्तों,
आजकल मेरे पास बहुत से स्टूडेंट का मेल रहा है कि Free me Website kaise banaye ?
यह एक ऐसा platform  होता है जहाँ से आप अपने Knowledge  या Business  को पूरी दुनिया के सामने रख सकते  है  अगर  आपकी  site  होगी  तो  आपकी पॉपुलैरिटी तो वैसे ही बन जाएगी, उपर से इन्टरने की दुनिया में आपका नाम होगा, जिससे की आप अपनी वेबसाइट से कमाई भी कमा पाओगे और आप अपनी तस्वीर को भी गूगल पर ला पाओगे.

जैसा कि आप  सभी  जानते हैं  कि  हर व्यक्ति के पास  कुछ कुछ हुनर होता है जैसे किसी के पास कंप्यूटर का ज्ञान होता तो किसी के पास खाना बनाने का हुनर पर वह अपने इस ज्ञान को अपने तक ही सीमित रखता है क्युकी  शायद  अभी  भी  बहुत  सारे  लोगों को  यह नहीं  पता  है  कि वह Website के माध्यम से अपने इस हुनर को पूरी दुनिया के साथ share कर सकते हैं | आज तो बहुत सारे ऐसे लोग है जो अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग बना कर अच्छी कमाई कर रहे हैं |

अगर आप अपने  व्यापार  को Next  Level  तक  लेके  जाना  चाहते है तो आपके  पास  एक  वेबसाइट  का  होना बहुत जरुरी है  क्योकि  आप अपने वेबसाइट  की मदद  से  Online  लाखों  लोग से जुड़ सकते हैं इससे आपके व्यापार  का  मुफ्त  में  प्रचार  भी हो  जाता  है  और साथ  ही साथ आप के पास घर बैठे कमाने का अच्छा स्रोत भी तैयार हो जाता है |

कुछ महत्वपूर्ण बात जो आपको जरुर जानना चाहिए:-

आज मै आपको बताता हूँ कि फ्री में वेबसाइट बनाने का सही तरीका क्या है और इसे कैसे बनाते हैं ? वैसे तो वेबसाइट के बहुत सारे फायदे है  जैसे 1:- इन्टरनेट की दुनिया में अपने को लाना और लोकप्रियता हासिल करना. 2:- Name/Fame/Money हासिल करना 3:- अपने आपको google पर लाना | 4:- अपने Business को पुरे विश्व में Promote करना |

Website  बनाने  के  लिए  बहुत  सारे तरीके और टिप्स  है पर मै आपको सबसे सरल  और आसान तरीका बताऊंगा जहाँ  से आप आसानी से फ्री में वेबसाइट या ब्लॉग बना सकते है | देखिये दोस्तों अगर मै आपसे वेबसाइट की बात करूँ तो  सच में  वह  बहुत  जटिल है  क्युकी  पहली बात तो यह है वेबसाइट को  फ्री में  नहीं  बनाया जा  सकता  इसके  लिए  आपको कम से कम आपको अपने बिजनेस से मिलते जुलते नाम का  डोमेन तो खरीदना ही  पड़ेगा  और  फिर  आपके  पास  अच्छी खासी  कोडिंग program जैसे  html, css, php, javascript, आदि की जानकारी होनी चाहिए | दोस्तों अगर आपको कोडिंग लैंग्वेज की जानकारी अगर नहीं है तो आप किसी अच्छे Web Developer को hire करके भी आप अपना काम करा सकते हैं  |

दोस्तों दूसरा तरीका जो मै आपको बताने जा रहा हूँ वो बिलकुल फ्री है और इसमें आपको किसी web developer को hire करने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी और ये तरीका है ब्लॉग बनाने का और दोस्तों ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान है  Blogger एक google का platform है जिसके माध्यम से केवल कुछ मिनटों में ही आप अपना ब्लॉग/वेबसाइट बना सकते हैं और इसको बनाने के लिए आपको थोड़ी बहुत कंप्यूटर की जानकारी आवश्य होनी चाहिए इसको बनाने के लिए किसी भी कोडिंग या लैंग्वेज की जरुरत नहीं पड़ेगी और सबसे बड़ी बात यह है कि गूगल आप से इस काम के लिए एक रूपये का चार्ज भी नहीं करता है | गूगल ने blogger को साल २००5 में लांच किया था  blogger.com पर हम सिर्फ कंटेंट की साईट बना सकते हैं |

Requirement:-
1::- आपके पास कम से कम बेसिक कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए |
2::- आपको बताया जा चुका है कि blogger गूगल की सर्विस है इसलिए आपके पास एक gmail की मेल आईडी होनी चाहिये |
3::- वैसे आप यह काम अपने स्मार्ट फोन से भी कर सकते हैं पर अगर आपके पास डेस्कटॉप कंप्यूटर या फिर लैपटॉप हो तो अतिउत्तम है क्युकी इसमें content आपको क्लियर दिखेंगे |

Step by Step Process:- 
 
1:-  सबसे पहले आप अपने Browser में www.blogger.com को open करें.
2:-  अब यहाँ पे आपको Create Your Blog पर क्लिक करें .
blog kaise banaye
free me blog kaise banaye
3:-  अब यहाँ आपको gmail की id और पासवर्ड  इंटर करना है और फिर next पर क्लिक कर देना है.
blog kaise banaye
free me website kaise banaye
4:-  फिर आपके सामने एक पेज आएगा जहाँ पर आपको ब्लॉग का Title और एड्रेस टाइप करना है | Title में   आप अपने ब्लॉग के मकसद को टाइप कर सकते हैं तथा Address में जो आप अपने वेब एड्रेस को रखना चाह  रहे है जैसे www.yourbuisnessname.blogspot.com.

blog kaise banaye
free me website kaise banaye
5:-  अब create Blog पर क्लिक करने से पहले नीचे दिए गये Theme में से एक खुबसूरत Theme सेलेक्ट करके create ब्लॉग पर क्लिक कर देना है |
blog kaise banaye
free me website kaise banaye

6:- अब आपका ब्लॉग बन चुका है अब जरुरत है आपको यहाँ पेज बनाने की और पोस्ट लिखने की जिससे की  आपकी पोस्ट को पुरे विश्व में कहीं से भी पढ़ा जा सके क्युकी आप जितना अच्छा पोस्ट लिखेंगे उतने ही ज्यादा आपके viewer होंगे |
Set Custom Domain for your Blog :- दोस्तों अगर आपने अपनाब्लॉग तैयार कर लिया है तो आप देख रहे होंगे कि आपके डोमेन name में blogspot  जुड़ गया है इससे डोमेन name काफी बड़ा हो गया है और दिखने में अच्छा नहीं लगता है पर यदि आप blogspot को अपने डोमेन name से हटाना चाह रहे है तो  आपको अपने पसंद का custom domain खरीदना होगा | आप godaddy या bigrock जैसी बड़ी वेबसाइट पे जाकर अपने पसंद का डोमेन खरीद सकते हैं और डोमेन खरीदने के बाद आप अपने डोमेन को blogger setting में जाकर सेट किया जा सकता है  |
SEO:- दोस्तों अब आपका ब्लॉग बन कर तैयार हो चूका है और अब start होता है है इस ब्लॉग पर viewer की visit बढाने का काम, और आप चाहेंगे कि आपका ब्लॉग google में टॉप पोजीशन पर rank करे तो दोस्तों आपको SEO को जरुर समझना होगा की यह क्या है और यह कैसे काम करता है क्युकी यदि आपको यह नहीं पता की SEO क्या है तो आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर ट्रैफिक नहीं ला सकते | यदि आप SEO के बारे में जानना चाहते है तो आपको इसके बारे में google पर search करना होगा |
दोस्तों अगर आपके ब्लॉग पर रोजाना यदि एक हजार लोगों का ट्रैफिक आ रहा ही तब तो ठीक है आपका ब्लॉग earning करने लगेगा और आप अच्छी खासी कमाई करना start कर लेंगे लेकिन यदि आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक कम आ रहा है तो फिर आपकी मेहनत  बेकार समझो |
अब आप सोच रहे होंगे कि मै ब्लॉग से पैसे कैसे कम सकता हूँ तो मै आपको बता दूँ की जब आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आएगा तो तो आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर advertisement start कर सकते हैं जैसे पहला affiliate marketing और दूसरा अपने google account को adsense से जोड़कर | google adsense से जुड़ने के बाद आपके ब्लॉग पर google की तरफ से automatic ऐड आना स्टार्ट हो जाएगा  और यदि कोई visitor उसपे क्लीक करके कुछ आर्डर करता है तो उसका कुछ परसेंट आपको मिलेगा | इस तरह से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं || 
Important Note:- दोस्तों  जैसा की अब आपका ब्लॉग पूरी तरह बन कर तैयार है और अब आपको जरुरत है अपने इस ब्लॉग पर Viewer बढाने की तो आप अपना ब्लॉग जिस मकसद से बनाये है उससे सम्बंधित सुचना या फिर लेख को दिन प्रतिदिन पोस्ट करें और हमेसा कोशीस करें की आप अच्छी से अच्छी पोस्ट डालें और फिर इसे facebook, google+, whatsapp आदि सोशल नेटवर्क से शेयर करते रहें |
धीरे धीरे आपका ब्लॉग फेमस हो जाएगा और followers भी बढ़ जायेंगे| और आपका ब्लॉग Earning करने लगेगा |

धन्यबाद
आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी कमेंट में जरुर बताइयेगा ||

No comments: